![]()
लखनऊ नगर निगम में महिला आरक्षण का प्रस्ताव गिरने पर निंदा प्रस्ताव आएगा। इसके लिए 23 अप्रैल को सदन रहेगा। मेयर सुषमा खर्कवाल की तरफ से नगर आयुक्त गौरव कुमार को भेजे गए पत्र में विशेष सदन बुलाया गया है। इसमें एजेंडा नहीं होने पर कांग्रेस और सपा पार्षदों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। मेयर बोलीं विपक्ष ने किया महिलाओं का अपमान मेयर सुषमा खर्कवाल ने महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विषय देश की आधी आबादी के अधिकार और राजनीतिक भागीदारी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अहम मुद्दे पर प्रस्ताव का गिरना चिंताजनक है और यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक झटका है। उन्होंने कहा कि विशेष सदन के लिए एजेंडा पहले से बताने की जरूरत नहीं है। इसके पहले भी 5 बार विशेष सदन बुला चुकी हूं। मेयर ने बताया कि नगर निगम की 23 अप्रैल की बैठक में इस विषय को प्रमुखता से उठाया जाएगा और निंदा प्रस्ताव पेश किया जाएगा। उनका कहना है कि महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलना लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण मिलने से उनकी भागीदारी बढ़ी है और इससे समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। ऐसे में संसद स्तर पर महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए था। कांग्रेस की नेता दल ममता चौधरी ने की निंदा कांग्रेस की नेता दल पार्षद ममता चौधरी ने कहा कि हमें सदन की नोटिस मिली है। इसमें कोई एजेंडा नहीं है। ऐसे में बिना एजेंडा के सदन बुलाना अवैध है। उनका कहना है कि पिछली बार सदन में भाजपा पार्षद नागेंद्र सिंह ने कहा था कि बिना एजेंडा के विशेष सदन बुलाने को अवैध बताया था। इसपर अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने कहा था कि दोबारा ऐसा नहीं होगा। सपा ने बुलाई विपक्ष की बैठक सपा पार्षद यायवर हुसैन रेशु ने कहा कि गलत है। विरोध करेंगे। पहली बात ये है कि बिना एजेंडे के सदन क्यों बुलाया गया है। बिना ऐजेंडा के सदन क्यों बुलाया गया है। यह असंवैधानिक है। सपा के नेता दल कामरान बेग ने बताया कि बिना एजेंडे के सदन बुलाया गया है। यह अवैध है। हम लोग 4 बजे लालबाग मुख्यालय में बैठक करेंगे। इसके बाद फैसला करेंगे कि क्या करना है।
Source link
लखनऊ में बिना एजेंडा विशेष सदन बुलाने पर विवाद:महिला आरक्षण बिल पर नगर निगम सदन में आएगा निंदा प्रस्ताव, सपा ने बुलाई आपात बैठक