![]()
लखनऊ में रविवार रात को जोरदार बारिश हुई। एक घंटे में 9.9 मिलीमीटर बरसात हुई। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल गई है। देर शाम से शुरू हुई बारिश में इस सीजन में मानसून आने के बाद सबसे अधिक 9.9 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। आज सुबह से लखनऊ में बादल छाया हुआ है। दिन में बादलों की गरज चमक के साथ में बरसात की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम आर्द्रता 30.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 77 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 46 फीसदी रही है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब और मजबूत होकर अवदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है। यह सिस्टम ओडिशा तट पार करके छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होने लगा है। प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और अचानक तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद अगले कुछ दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है। लोगों से अपील है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें। देरी से पहुंचा मानसून लखनऊ में मानसून पहुंचने की औसत तारीख 22-23 जून थी, लेकिन इस बार 10 दिनों के बाद 2 जुलाई को मानसून लखनऊ पहुंचा है। इसके बाद दो दिनों तक बारिश का दौर होने से राहत मिली, लेकिन इसके बाद फिर से भीषण गर्मी और उमस शुरू हो गई।
Source link
लखनऊ में बारिश से गर्मी से मिली राहत:देरी से आया मानसून फिर हुआ एक्टिव, एक घंटे में 9.9 मिलीमीटर बरसात