उन्नाव में मजदूर ने नीम के पेड़ से फांसी लगाई:रावतपुर गांव के खेत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी


उन्नाव के रावतपुर गांव में रविवार देर रात एक मजदूर रोहित (22) ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह परिजनों को इसका पता चला तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रोहित अपने परिवार का खर्च चलाने में मदद करता था। रविवार रात करीब 12 बजे वह घर से निकला और खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी थी। सोमवार सुबह परिजनों ने रोहित को ढूंढा तो खेत में उसका शव लटका मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहित चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मां पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मौत के कारणों की जांच जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *