लखनऊ में पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली:कई राउंड चली गोली; सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की


लखनऊ के विकासनगर इलाके में रविवार देर रात फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। डायल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित हनी तिवारी ने आरोप लगाया है कि रोहित नामक युवक ने उस पर फायरिंग की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। करीब तीन महीने पहले हनी तिवारी और रजत पर रोहित पर फायरिंग करने का आरोप लगा था, जिसके चलते थाना अलीगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था और दोनों आरोपित जेल भी गए थे। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पक्ष को तहरीर देने के लिए कहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *