मानव सुथार ने काउंटी चैंपियनशिप में 5 विकेट लिए:वारविकशायर ने एसेक्स को 8 विकेट से हराया, साई किशोर ने अर्धशतक लगाया


काउंटी चैंपियनशिप में बुधवार को वारविकशायर के लिए खेलते हुए मानव सुथार ने एसेक्स के खिलाफ दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी की मदद से वारविकशायर ने दो दिन में ही 8 विकेट से मैच जीत लिया टीम ने 133 रन का लक्ष्य 26 ओवर में हासिल किया। इस जीत से वारविकशायर डिवीजन-1 की टाइटल रेस में टॉप पर पहुंच गया। सुथार ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए पहली पारी में विकेट नहीं लेने वाले सुथार ने दूसरी पारी में 24 ओवर किए। उन्होंने 75 रन देकर 5 विकेट लिए। एसेक्स की पूरी टीम 189 रन पर ऑलआउट हो गई। सुथार के पांच मैचों में 26 विकेट हो गए हैं। यह इस सीजन उनका दूसरा 5 विकेट हॉल है। जेन मलिक के अर्धशतक से वारविकशायर ने 26 ओवर में लक्ष्य हासिल किया वारविकशायर को जीत के लिए 133 रन का लक्ष्य मिला था। जेन मलिक ने 55 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। उन्होंने चार छक्के लगाए। डैन मौसली और सैम हेन ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। वारविकशायर ने 26 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वारविकशायर की पांच मैचों में यह चौथी जीत है। साई किशोर ने 71 रन बनाए ग्लोस्टरशायर के लिए खेल रहे साई किशोर ने मिडिलसेक्स के खिलाफ पहली पारी में 131 गेंदों पर 71 रन बनाए। उनकी पारी से ग्लोस्टरशायर पहली पारी में मिडिलसेक्स से सिर्फ 30 रन पीछे रही। साई किशोर ने गेंदबाजी में भी 2 विकेट लिए। मयंक अग्रवाल का शानदार शतक डरहम के लिए खेल रहे मयंक अग्रवाल ने 220 गेंदों पर 177 रन बनाए। उनकी पारी से टीम को पहली पारी में मजबूत स्कोर बनाने में मदद मिली। उनादकट ने 4 विकेट लिए, मुकेश रहे विकेटहीन ससेक्स के लिए खेल रहे जयदेव उनादकट ने पहली पारी में 83 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, नोटिंघमशायर के मुकेश कुमार को ससेक्स के खिलाफ पहली पारी में कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने 56 रन दिए। कुलदीप और आकिब नबी को नहीं मिला विकेट यॉर्कशायर के लिए समरसेट के खिलाफ खेल रहे कुलदीप यादव ने पहली पारी में 7 ओवर में 31 रन दिए। वे कोई विकेट नहीं ले सके। उन्होंने बल्लेबाजी में 11 रन बनाए। सरे के लिए खेल रहे आकिब नबी ने ग्लैमॉर्गन के खिलाफ पहली पारी में 36 रन देकर 4 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में वे 63 रन देकर विकेट नहीं ले सके। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ग्लैमॉर्गन ने 5 विकेट पर 339 रन बना लिए थे। ————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान की न्यूट्रल वेन्यू की मांग खारिज:हॉकी इंडिया बोला-एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है तो भारत आना होगा पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने भारत में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की है। फेडरेशन ने सुरक्षा और भारत-पाकिस्तान के मौजूदा तनाव का हवाला दिया। पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *