लखनऊ में नए वेंडिंग जोन बनेंगे:50 साल से पुरानी मार्केट चारबाग-अमीनाबाद होंगे हेरिटेज मार्केट


लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) की हुई। इसमें 50 साल से अधिक समय के बाजार को हेरिटेज मार्केट घोषित करने की चर्चा हुई। बैठक में शहर में व्यवस्थित स्ट्रीट वेंडिंग को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि जोन-2, 3 और 8 के अधिकारियों द्वारा वार्डवार मॉडल वेंडिंग जोन विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। साथ ही सीएम ग्रिड के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली और अन्य जोनों को भी ऐसे ही प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में लालकुआं फ्लाईओवर के नीचे वेंडिंग जोन विकसित करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली, जिसे पार्षद पम्मी तिवारी ने रखा था। इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों के नीचे वेंडिंग जोन विकसित करने पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में अधिशासी अभियंता को सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में चारबाग, अमीनाबाद समेत नगर निगम सीमा के भीतर 50 वर्ष या उससे अधिक पुराने बाजारों को हेरिटेज मार्केट घोषित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। इससे इन बाजारों की पहचान और संरक्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *