जन्माष्टमी पर आगरा रेल मंडल के खास इंतजाम:आगरा से मथुरा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 2 मेमू स्पेशल 2 से 6 सितंबर तक रोजाना चलेंगी


जन्माष्टमी पर्व पर आगरा से मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। आगरा मंडल ने 3 से 7 सितंबर तक मथुरा जंक्शन पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। आगरा कैंट से मथुरा के लिए दो मेमू स्पेशल ट्रेनें 2 से 6 सितंबर तक रोजाना चलेंगी। इनके 5-5 फेरे होंगे। पहली ट्रेन 01941 आगरा कैंट-पलवल मेमू स्पेशल आगरा कैंट से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। यह रुनकता 6:52, बाद 7:22, मथुरा जंक्शन 7:45, छाता 8:20, कोसीकलां 8:32, होडल 8:46 बजे होते हुए पलवल सुबह 9:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 01942 पलवल-आगरा कैंट पलवल से सुबह 10 बजे चलेगी और मथुरा 11:30 बजे होते हुए दोपहर 1 बजे आगरा कैंट आएगी। दूसरी ट्रेन 01943 आगरा कैंट-हजरत निजामुद्दीन मेमू स्पेशल आगरा कैंट से शाम 4 बजे चलेगी। यह मथुरा जंक्शन शाम 5:25 बजे पहुंचेगी और रात 8:25 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में 01944 निजामुद्दीन-आगरा कैंट निजामुद्दीन से रात 8:35 बजे रवाना होकर मथुरा रात 11:40 बजे और आगरा कैंट रात 1:50 बजे पहुंचेगी। आगरा मंडल ने मथुरा जंक्शन, गोवर्धन, वृंदावन रोड और भूतेश्वर स्टेशनों पर व्यापक इंतजाम किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। मथुरा जंक्शन पर 280 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। कंट्रोल रूम में स्टेशन निदेशक, आरपीएफ और विभिन्न विभागों के अधिकारी तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए मथुरा जंक्शन पर 170 आरपीएफ जवान और वाणिज्य विभाग के 50 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। बुकिंग कार्यालय में 15 अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित कर व्यवस्थित तरीके से ट्रेनों तक पहुंचाया जा सके। साफ-सफाई और पेयजल की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा निजामुद्दीन से मथुरा के लिए 04410/04409 और 04412/04411 दो और अनारक्षित स्पेशल 3 से 5 सितंबर तक चलेंगी। आगरा मंडल कुल 8 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जरूरत पड़ने पर ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) भी चलाई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *