![]()
लखनऊ के कमता तिराहे पर कार चालक से घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात विभाग ने दो ट्रैफिककर्मियों पर कार्रवाई की है। मामले में ट्रैफिक सिपाही अमित कुमार और हेड कॉन्स्टेबल केश भानू यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में एक सफेद कार की पिछली सीट पर एक ट्रैफिककर्मी बैठा दिखाई देता है। वीडियो बनता देख ट्रैफिककर्मी युवक पर नाराजगी जताता है और कुछ देर बाद कार से उतरकर चला जाता है। इसके बाद वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कार चालक से बातचीत करता है। कार चालक का आरोप है कि ट्रैफिककर्मी उससे 500 रुपये लेकर गया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामला डीसीपी ट्रैफिक तक पहुंचने पर जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया दोनों ट्रैफिककर्मियों की भूमिका सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। यातायात विभाग का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लखनऊ में ट्रैफिक सिपाही ने कार में 500 घूस ली:वीडियो सामने आने पर दो हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश