राज्य विश्वविद्यालय का काम 15-दिन में पूरा करने का अल्टीमेटम:मिर्जापुर में मंडलायुक्त ने निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी, निलंबन की चेतावनी


मिर्जापुर के मड़िहान तहसील में बन रहे मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण में देरी पर मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने नाराजगी जताई। रविवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के साथ उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण एजेंसी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। मंडलायुक्त ने 15 दिन के भीतर एकेडमिक ब्लॉक की सभी कक्षाएं छात्रों की पढ़ाई के लिए तैयार करने का निर्देश दिया। क्लासरूम और शौचालयों का काम अधूरा निरीक्षण के दौरान एकेडमिक ब्लॉक के क्लासरूम में छात्रों के बैठने की व्यवस्था अधूरी मिली। शौचालयों का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ था। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई शुरू होने में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बाकी काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। सड़क और पुलिया भी 15 दिन में पूरी करने को कहा मंडलायुक्त ने विश्वविद्यालय को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क और परिसर के पास बन रही पुलिया का भी जायजा लिया। दोनों काम 15 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। सड़क निर्माण की सही जानकारी नहीं दे पाने पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, सीडी-2 को फटकार लगाई। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि सड़क और पुलिया का काम समय पर पूरा नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है। पानी, बिजली और फायर सेफ्टी की एनओसी पर निर्देश निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय में पानी की सप्लाई, बिजली सब स्टेशन और फायर सेफ्टी की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) की स्थिति की जानकारी ली गई। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों में तत्काल आवेदन कर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को निर्माण एजेंसियों के साथ रोज सुबह 9 बजे और शाम 5 बजे काम की समीक्षा करने को कहा गया। अन्य भवनों का भी किया निरीक्षण अधिकारियों ने परीक्षा नियंत्रण कक्ष, कुलपति कक्ष, वित्त नियंत्रक कक्ष समेत अन्य भवनों का भी निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने सभी लंबित कार्य तय समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे/मुख्य राजस्व अधिकारी विजेता, तहसीलदार मड़िहान आशीष कुमार पांडेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *