![]()
हरदोई में पाली थाना क्षेत्र के कस्बे में रविवार शाम एक युवक की तीन महिलाओं द्वारा चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिलाएं युवक को सड़क पर गिराकर और दौड़ाकर चप्पलों से पीटती नजर आ रही हैं। युवक भी महिलाओं से गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर इलाके में चर्चा शुरू हो गई। बाजार में पैर पर पैर पड़ने के बाद हुआ विवाद बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं रविवार शाम पाली कस्बे के बाजार में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे युवक का पैर एक महिला के पैर पर पड़ गया। इसी बात को लेकर महिला और युवक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते कहासुनी विवाद में बदल गई। इसके बाद तीनों महिलाओं ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। सड़क पर दौड़ाकर चप्पलों से पीटती दिखीं महिलाएं वायरल वीडियो में तीनों महिलाएं युवक को पकड़कर और दौड़ाकर चप्पलों से पीटती नजर आ रही हैं। एक जगह युवक सड़क पर गिरता भी दिखाई देता है। इस दौरान युवक भी महिलाओं के साथ गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। मारपीट के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो में हुई बातचीत और विवाद की शुरुआत की पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस युवक को थाने ले गई, कराया मेडिकल वीडियो सामने आने के बाद पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई और उससे पूछताछ की। इसके बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उसे छोड़ दिया गया। महिलाओं की ओर से नहीं दी गई तहरीर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक महिलाओं की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस के पास महिलाओं की शिकायत नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर घटना को लेकर चर्चाएं चल रही हैं।
Source link
युवक को चप्पलों से पीटने का VIDEO:3 महिलाओं ने सड़क पर दौड़ाकर मारा; युवक भी करता रहा गाली-गलौज