![]()
लखनऊ के दुबग्गा स्थित जॉगर्स पार्क की बदहाली पर आखिरकार कार्रवाई हो गई। एक साल पहले निरीक्षण के बाद भी हालात नहीं सुधरने पर दैनिक भास्कर ने बदहाली की खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने सख्त कदम उठाते हुए पार्क की देखरेख कर रही फर्म श्री सांई शक्ति को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश दिया है। साथ ही फर्म की जमा ईएमडी जब्त करने के आदेश भी दिए गए हैं। दैनिक भास्कर की खबर को संज्ञान में लेकर शुक्रवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश दोबारा निरीक्षण करने पहुंचे थे। उपाध्यक्ष को पार्क की स्थिति पहले से भी खराब मिली। पाथवे पूरी तरह टूटे हुए थे, जिससे मॉर्निंग वॉक करने वालों को परेशानी हो रही थी। वहीं पूरे पार्क में पेड़-पौधों का कचरा फैला मिला, जिसकी लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई थी। लापरवाही पर नाराज वीसी ने मौके पर ही उद्यान प्रभारी मो. इमरान को जमकर फटकार लगाई। उनकी भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यह तय हो सके कि निगरानी में चूक कहां हुई। सुधार कार्य शुरू वीसी की सख्ती के बाद पार्क में सुधार कार्य शुरू करा दिया गया है। बाउंड्रीवॉल और एंट्री गेट की मरम्मत हो रही है, जबकि पाथवे का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। भास्कर ने उठाया था मुद्दा जॉगर्स पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
Source link
लखनऊ में जॉगर्स पार्क की बदहाली पर एक्शन::LDA ने फर्म को किया ब्लैकलिस्ट, EMD जब्त; दैनिक भास्कर ने दिखाई थी बदहाली