लखनऊ में इंडिया मार्ट के जरिए पेपर सप्लाई के नाम:जालसाजों ने कई बार में 3 लाख से ज्यादा करवाए ट्रांसफर: आरोपी का मोबाइल बंद


लखनऊ में पेपर सप्लाई के नाम पर जालसाज ने एक युवक को ठग लिया। आरोपी ने खुद को गुजरात की पेपर मिल का प्रतिनिधि बताकर 3.29 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र निवासी अद्वितीय वर्मा के अनुसार उनकी मां के नाम पर ‘मेसर्स बीएन इंटरप्राइजेज’ फर्म रजिस्टर्ड है। फर्म के जरिए ए-4 पेपर सप्लाई के लिए उन्होंने इंडिया मार्ट पर डीलर सर्च किया था। 31 मार्च को उनके पास एक नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को अंकित अग्रवाल बताते हुए गुजरात की श्रीजी पेपर मिल से जुड़ा बताया। आरोपी ने व्हाट्सएप पर विजिटिंग कार्ड, गूगल डिटेल और पेपर के रेट भेजकर भरोसा दिलाया। इसके बाद जीएसटी समेत फर्म की जानकारी लेकर 1 अप्रैल को प्रोफार्मा इनवॉइस भेजा और पेमेंट करने को कहा। पीड़ित ने दिए गए अकाउंट में 79,998 रुपए ट्रांसफर कर दिए। किस्तों में वसूले लाखों रुपये आरोपी ने 2 अप्रैल को लोडिंग स्लिप और टैक्स इनवॉइस भेजकर बताया कि माल डिस्पैच हो चुका है। इसके बाद 3 और 4 अप्रैल को अलग-अलग प्रोफार्मा इनवॉइस भेजकर कुल 2.49 लाख रुपए और जमा करा लिए। पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में रकम ट्रांसफर कर दी। जब पीड़ित ने ट्रैकिंग आईडी और ड्राइवर का नंबर मांगा, तो आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा। 5 अप्रैल को फिर इनवॉइस भेजकर 3-4 दिन में डिलीवरी का आश्वासन दिया गया, लेकिन तय समय पर माल नहीं पहुंचा। नंबर बंद, फर्जी निकला अकाउंट 6 और 7 अप्रैल को संपर्क करने पर आरोपी ने टालमटोल की और फिर अचानक मोबाइल नंबर बंद कर दिया। जांच में पता चला कि जिस बैंक अकाउंट में पैसे भेजे गए, वह किसी रूबी नाम की महिला के नाम पर है और फर्म से उसका कोई संबंध नहीं है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *