लखनऊ में इंजीनियर के घर लगी भीषण आग:पत्नी-दो बच्चों ने भागकर बचाई जान, फायर बिग्रेड ने सामने के मकान पर चढ़कर पाया काबू


लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित अर्जुन एंक्लेव कुर्सी रोड में बुधवार को एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग मकान की दूसरी मंजिल पर लगी। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देखिए 3 तस्वीरें… पत्नी व दो बच्चों ने भागकर जान बचाई अर्जुन एंक्लेव कुर्सी रोड निवासी ऋषभ त्रिपाठी कंसल्टेंट इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी श्वेता त्रिपाठी समाजसेविका हैं। घटना के समय श्वेता त्रिपाठी अपने दो बच्चों के साथ पहली मंजिल पर मौजूद थीं। धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने आवाज देकर बाहर बुलाया। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग लगने की जानकारी होते ही परिवार के लोग तुरंत बाहर निकल आए। इसके बाद फायर ब्रिगेड की सूचना दी। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचे। आग दूसरी मंजिल पर लगी होने के कारण कुछ फायरकर्मी सामने के मकान की छत पर चढ़े। वहां से पानी की बौछार की। नीचे से भी फायरकर्मियों ने पानी की बौछार की। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि घर में रखा सामान जलकर नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि दूसरी मंजिल पर बने मंदिर में दीए से या शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की। आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *