![]()
पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लपुर खजुरिया निवासी अंकित राठौर (21 वर्ष) अपने मित्र दीपक के साथ बुधवार को पड़ोसी गांव पिपरिया संतोष में रिश्तेदारों से मिलने गए थे। रात करीब आठ बजे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। खटीमा रोड स्थित एक ढाबे के समीप पीछे से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज थी और चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) माधोटांडा ले जाया गया। चिकित्सकों ने अंकित राठौर को मृत घोषित कर दिया। घायल दीपक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी पूरनपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्राम प्रधान शिवकुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। माधोटांडा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पीलीभीत में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को मारी टक्कर:युवक की मौत, साथी गंभीर घायल; ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ड्राइवर को पकड़ा