लखनऊ में अंतिम मैच से पहले माइंड गेम:पोंटिंग बोले- अय्यर असाधारण लीडर, अब करो या मरो, क्लूजनर ने चेताया- पंजाब घायल शेर जैसी


लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मुकाबले एक दिन पहले दोनों टीमों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। लगातार 6 हार झेल चुकी पंजाब के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने इसे अपनी टीम के लिए इस मैच को आर-पार की लड़ाई बताया है। दूसरी तरफ लखनऊ के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर ने अपनी टीम को पंजाब से सतर्क रहने की हिदायत दी है। पोंटिंग ने कहा अय्यर असाधारण लीडर लगातार मिल रही हार से दबाव में घिरी पंजाब की टीम का बचाव करते हुए रिकी पोंटिंग ने कप्तान श्रेयस अय्यर की लीडरशिप पर बड़ा बयान दिया। पोंटिंग ने कहा श्रेयस एक परिपक्व और बेहद असाधारण लीडर हैं। जब वे ड्रेसिंग रूम में बोलते हैं, तो टीम का हर खिलाड़ी आँखें टिकाकर उनकी बात सुनता है। अब हमारे लिए टूर्नामेंट में करो या मरो की स्थिति है। पिछले कुछ मैचों में हम बहुत ही बारीक अंतर से हारे हैं, लेकिन अब हम अपना शानदार खेल दिखाएंगे। क्लूजनर बोले पंजाब घायल शेर की तरह पंजाब की लगातार हार पर जब लखनऊ के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर से रणनीति पूछी गई, तो उन्होंने अपनी टीम को आगाह करते हुए कहा टूर्नामेंट इस समय सबसे कठिन दौर में है। पंजाब लगातार भले ही हारी हो, लेकिन वे इस वक्त घायल शेर की तरह हैं। जब किसी टीम के पास खोने को कुछ नहीं होता, तो वह सबसे ज्यादा खतरनाक और निडर हो जाती है। हम उन्हें हल्के में लेने की भूल बिल्कुल नहीं कर सकते।” अर्शदीप और गेंदबाजों के फॉर्म पर पोंटिंग ने रखी बात टी-20 और आईपीएल में लगातार बनते बड़े स्कोर्स पर बात करते हुए पोंटिंग ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा आईपीएल अब पूरी तरह हाई-स्कोरिंग गेम बन चुका है। हमने खुद इस सीजन में 9 बार 200 से ज्यादा रन लुटाए हैं और 8 बार बनाए हैं। ऐसे में गेंदबाजों के आंकड़े खराब दिखना लाजिमी है। मुझे अर्शदीप की मेहनत पर पूरा भरोसा है और उनसे कोई शिकायत नहीं है।” 4. क्लूजनर बोले- बारीकियों का खेल है टी-20 लखनऊ के प्रदर्शन में आ रहे उतार-चढ़ाव पर लांस क्लूजनर ने कहा, “यह पूरा खेल बहुत छोटे-छोटे अंतरों पर टिका है। एक खराब ओवर या एक गलत शॉट मैच का पासा पलट देता है। हमने अपने ट्रेनिंग सेशन में डेथ ओवरों की गेंदबाजी और मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी पर खास काम किया है ताकि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर कोई गलती न हो।” सोशल मीडिया पर दोनों कोचों का एक ही सुर सोशल मीडिया के विवादों पर दोनों ही दिग्गजों की सोच एक जैसी दिखी। रिकी पोंटिंग ने कहा कि वे सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी रिलैक्स है। वहीं क्लूजनर ने भी साफ किया कि ड्रेसिंग रूम के भीतर बाहरी शोर की कोई जगह नहीं है, टीम का पूरा फोकस सिर्फ मैदान पर मिलने वाली चुनौतियों पर है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *