लखनऊ भीषड़ गर्मी में अलग अलग उपकेंद्र पर हंगामा:13 किलोमीटर तक जेई को दौड़ाया,सब्जी और फल मंडी में 48 घंटा गुल रही बत्ती


लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट का दौर जारी है। रविवार देर रात बिजली संकट से त्रस्त लोगों का गुस्सा फूट पड़ा । शहर के कई उपकेंद्रों पर लोगों ने जमकर हंगामा किया । अंबेडकर विश्वविद्यालय उपकेंद्र पर नाराज लोगों ने सभी फीडरों की बिजली सप्लाई ठप कर दी, जिसके बाद पुलिस और बिजली अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उग्र भीड़ को शांत कराया। 13 किलो मीटर जेई को दौड़ाया वहीं शकुंतला मिश्रा और एफसीआई उपकेंद्र पर हालात और बिगड़ गए, जहां बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा और वहां तैनात जूनियर इंजीनियर को बंधक बनाने की कोशिश किया । जेई किसी तरह अपनी जान बचाकर गाड़ी से भागे, लेकिन उग्र भीड़ ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। एक्सप्रेस-वे की तरफ भागे, करीब 13 किलोमीटर तक भागते हुए जान बचाने के लिए गाड़ी दौड़ाने के बाद जेई सुरक्षित बच सके। शिकायत के बाद नहीं पहुंचे लाइन मैन पीजीआई क्षेत्र के अंबेडकर उपकेंद्र के अंतर्गत शनिवार रात हरिकंशगढ़ी, जगतखेड़ा, कल्ली पश्चिम, साहू कॉलोनी, प्रबुद्ध नगर, एकता नगर, साउथ सिटी, पिपरौली, उतरेठिया और पुष्पेंद्र नगर समेत कई क्षेत्रों में लगातार एबीसी तार जलने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। शिकायतों के बावजूद घंटों तक लाइनमैन नहीं पहुंचे तो नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार रात से रविवार तड़के तीन बार अंबेडकर उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। गुस्साई भीड़ ने बिजली आपूर्ति बंद करा दी। पुलिस ने भीड़ काबू किया पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उग्र भीड़ को शांत कराया। वहीं उतरेठिया न्यू और ओल्ड उपकेंद्र से जुड़े सरस्वतीपुरम, चरण भट्टा रोड, मवैया, बलदेव विहार, सैनिक नगर, गोपाल नगर, डिफेंस कॉलोनी, नीलमथा, तेलीबाग और खरीका समेत कई इलाकों में भी शनिवार रात बिजली का आना-जाना लगा रहा। दुबग्गा उपकेंद्र के तहत फरीदीपुर एवं लालाबाग के उपभोक्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर बुद्धेश्वर से दुबग्गा मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद सुबह 7.30 बजे बिजली सप्लाई चालू हुई, लेकिन दो घंटे बाद फिर चली गई। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। सब्जी मंडी में 48 घंटे गुल रही बत्ती काकोरी की दुबग्गा सब्जी और फल मंडी में पिछले 48 घंटों से बिजली गुल होने के कारण आढ़ती, किसान और व्यापारी भीषण गर्मी में बेहाल हैं। शनिवार सुबह दो ट्रांसफार्मर में आग लगने से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न होने से मंडी की पानी सप्लाई बंद है और तौल मशीनें डिस्चार्ज होने से फल-सब्जियों की एंट्री रुक गई है। आढ़तियों के लाखों रुपये के फल और सब्जियां सड़ चुकी हैं। रविवार शाम आढ़तियों के हंगामे के बाद एक ट्रांसफार्मर ठीक किया गया, लेकिन कई सेक्टर अब भी अंधेरे में हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *