![]()
लखनऊ में सोमवार तड़के 5:10 बजे बारिश हुई। करीब 15 मिनट की रिमझिम बारिश के बाद हवा भी चलने लगी। इससे उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम था। आज सोमवार को दिन में 3-4 बार हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे बीते दिनों से चल रही लू से राहत मिलेगी। मौसम की 3 तस्वीरें देखिए- पूर्वी हवा चलती रही तो आज-कल में मानसून एक्टिव होगा मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बदले मौसम के मिजाज बदलने के साथ अगर पूर्वी हवाओं का असर लगातार बना रहा तो मानसून की एंट्री यूपी में आज-कल (सोम-मंगलवार) में हो सकती है। इस बीच लखनऊ में मौसम विभाग ने आज दिन में 3-4 बारिश का अनुमान जताया है।। सुबह से मौसम बदलने के बाद आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी यूपी के रास्ते दक्षिण-पश्चिम से मानसून की एंट्री होगी। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
लखनऊ में तड़के बारिश, बादल छाए:हवा चलने से गर्मी से मिली राहत, सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान