लखनऊ गोमती घाट पर पूर्णिमा महाआरती:11 वेदियों से उतारी गई आरती; वृक्षों को रक्षासूत्र बांधकर लिया रक्षा का संकल्प


लखनऊ के डालीगंज स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर की ओर से में पूर्णिमा और श्रावण के उपलक्ष्य में गोमती घाट पर गोमती आरती का आयोजन किया गया । महंत देव्या गिरी महाराज के सानिध्य में महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्रावण की आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच गोमती आरती का आयोजन 11 वेदियों से किया गया। गौरजा गिरी जी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महंत देव्या गिरी महाराज ने मुख्य वेदी से आरती उतारी, जबकि अन्य 10 वेदियों पर आचार्यों और सेवादारों ने पूजन संपन्न कराया। दीपों की जगमगाहट और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा पवन घाट आलोकित हो उठा। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत गोमती तट पर विशेष स्वच्छता अभियान से हुई। महंत ने खुद झाड़ू उठाकर श्रमदान किया और मंदिर के सेवादारों व स्वयंसेवकों के साथ मिलकर घाट की सफाई की। उन्होंने संदेश दिया कि नदियों और घाटों की स्वच्छता ही सच्ची पूजा है। रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए कार्यक्रम में एक अनूठी पहल की गई। महंत और श्रद्धालुओं ने तट पर मौजूद वृक्षों को रक्षासूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। महंत दिव्या गिरी ने कहा कि प्रकृति और पेड़-पौधों की रक्षा करना ही हमारी संस्कृति का मूल आधार है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *