लखनऊ के सिविल अस्पताल में शुरू होगी सुपर स्पेशलिटी:OPD में न्यूरोलॉजी-नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, स्ट्रोक यूनिट भी होगी शुरू


लखनऊ के डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में मरीजों को अब सुपर स्पेशलिटी मेडिकल सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। अस्पताल में डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के समन्वय से सुपर स्पेशलिटी ओपीडी शुरू की जा रही है। इसमें न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलॉजी की विशेषज्ञ सेवाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही अस्पताल में न्यूरोसर्जरी वार्ड, न्यूरोसर्जरी ओटी और स्ट्रोक यूनिट भी शुरू की जाएगी। इन सुविधाओं से ब्रेन स्ट्रोक, न्यूरोसर्जरी, किडनी और हदय संबंधी गंभीर रोगों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है। इन सेवाओं और सुविधाओं का शुभारंभ 10 सितंबर को सुबह 10 बजे होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। स्ट्रोक यूनिट की होगी शुरुआत अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि नई सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के शुरू होने से मरीजों को एक ही परिसर में विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। खास तौर पर स्ट्रोक यूनिट की शुरुआत गंभीर मरीजों के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि ऐसे मामलों में समय पर विशेषज्ञ उपचार बेहद महत्वपूर्ण होता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *