लखनऊ और मुरादाबाद में तेज बारिश:महोबा में इंजीनियर की कार बही, 200 से अधिक दुकानों में पानी घुसा; आज 49 जिलों में अलर्ट


यूपी में आज यानी शुक्रवार को 49 जिलों में बारिश का अलर्ट है। चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बरसात की संभावना है। इन जिलों में बिजली भी गिर सकती है। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे से लखनऊ में तेज बारिश हुई। मुरादाबाद में भी सुबह से बारिश हो रही है। वहीं आगरा में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार को मुरादाबाद-सीतापुर समेत 61 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 131.6 मिमी बारिश महोबा में रिकॉर्ड हुई। उधर लगातार हो रही बारिश से यूपी के 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बदायूं में गंगा और रामगंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। नदी में कटान की चपेट में आकर एक मकान गंगा में समा गया। अब तक कुल 25 मकान नदी में समा चुके हैं। झांसी में सुकवा-ढुकवा बांध ओवरफ्लो हो गया है, जहां नहा रहा ललितपुर का एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। महोबा में काली पहाड़ी गांव के पास इंजीनियर अंकित त्रिपाठी की कार पानी के तेज बहाव में बह गई। अंकित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौग दौड़े। रस्सी की मदद से इंजीनियर को बचाया। 6 घंटे की बारिश से 200 से अधिक दुकानों में पानी घुस गया। बांदा में सड़कें तालाब बन गईं और घरों में 2-3 फीट तक पानी भर गया। वहीं नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ के बाद लाशें बहकर यूपी आ रही हैं। गुरुवार को महराजगंज और कुशीनगर में प्रशासन ने 3-3 लाशों को गंडक (नारायणी) नदी से बाहर निकाला गया। इनमें 2 महिलाएं हैं। किसी की पहचान नहीं हो पाई है। महराजगंज में SSB इंस्पेक्टर अरुण पांडेय ने बताया, अभी और शवों के आने की आशंका है। रेस्क्यू टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। कुशीनगर में नेपाल से नदी में काफी मलबा आया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने नदी में कई बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की लाशें बहते देखी हैं। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र और यूपी के ऊपर सक्रिय मानसूनी हवाओं के असर से अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 2-3 दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *