बिजनौर में मिशन शक्ति रैली को हरी झंडी:महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक


बिजनौर में सोमवार को 11 बजे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस लाइन से निकली इस रैली को एसपी केके विश्नोई, सीडीओ रणविजय सिंह, एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एसपी देहात गौतम राय और एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई। रैली का मकसद महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देना था। इसमें उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने समाज से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की। उन्होंने संदेश दिया कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *