रायबरेली-बाराबंकी में परिवहन व पुलिस का संयुक्त अभियान:502 वाहनों का चालान, 32 वाहन सीज, हेलमेट और अनाधिकृत संचालन के मामलों में सबसे अधिक कार्रवाई


उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग और पुलिस विभाग ने सोमवा को रायबरेली और बाराबंकी जिलों में संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 502 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 32 वाहनों को विभिन्न मामलों में सीज कर थानों में खड़ा कराया गया। यह अभियान परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) के.डी. सिंह गौर के नेतृत्व में संचालित किया गया। रायबरेली में कार्रवाई बछरावां थाना क्षेत्र की चुरवा पुलिस चौकी पर और बाराबंकी में चोपड़ा चौराहा पर की गई। परिवहन विभाग ने किए 325 चालान, पुलिस ने 177 वाहनों पर कार्रवाई संयुक्त अभियान में परिवहन विभाग ने 325 वाहनों के चालान किए और 32 वाहनों को निरुद्ध कराया। वहीं पुलिस विभाग ने 177 वाहनों के चालान किए। हेलमेट न पहनने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई। अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की गई। इनमें- हेलमेट का प्रयोग न करने पर -185 चालान सीट बेल्ट न लगाने पर – 45 चालान मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने पर -11 चालान हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट या सही नंबर प्लेट न होने पर – 44 चालान अनाधिकृत वाहन संचालन पर -131 चालान कर बकाया मामलों में -35 चालान ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी उल्लंघन में -59 चालान फिटनेस प्रमाणपत्र न होने पर -14 चालान प्रदूषण मानकों के उल्लंघन में -10 चालान बीमा संबंधी अनियमितताओं पर – 16 चालान किए गए। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर चलाया गया अभियान अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी था। साथ ही अनाधिकृत रूप से वाहन संचालन करने वालों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। आगे भी जारी रहेंगे संयुक्त अभियान कार्रवाई में परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी व प्रवर्तन दल शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए भविष्य में भी इस तरह के संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *