भदोही में बड़े शिव मंदिर के विकास कार्य का भूमिपूजन:1.07 करोड़ की लागत से मंदिर परिसर को नया स्वरूप मिलेगा


भदोही में ज्ञानपुर विधानसभा के गोपीगंज स्थित प्रसिद्ध बड़े शिव मंदिर के विकास कार्य की मंगलवार को शुरुआत हुई। भदोही सांसद डॉ. बिनोद बिंद और ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने करीब 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार रुपए की लागत से होने वाले पर्यटन विकास कार्य का भूमि पूजन किया। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड की सोनभद्र इकाई इस परियोजना को पूरा कराएगी। विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यात्री हाल से लेकर पुलिस बूथ तक बनेगा योजना के तहत मंदिर परिसर में डबल स्टोरी यात्री हाल, भव्य स्वागत द्वार और हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, वाटर कूलर और पुलिस बूथ भी बनाया जाएगा। इन सुविधाओं से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी और मंदिर परिसर को नया स्वरूप मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद भूमि पूजन के दौरान विधायक विपुल दुबे ने कहा कि क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। बड़े शिव मंदिर के विकास से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और धार्मिक पर्यटन के नए अवसर भी बढ़ेंगे। ग्रामीणों ने मंदिर के विकास कार्य का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास के साथ ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी लगातार काम हो रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, बृजेश गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, शरद पाण्डेय, दीपक मोदनवाल, पवन त्रिपाठी, बाबू सिंह, आकाश, अवनीश दुबे, सच्चिदानंद अग्रहरि, रमेश पाण्डेय, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, अश्वनी अग्रवाल, रामकृष्ण खट्टू समेत श्रद्धालु, ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *