रोक के बावजूद स्टेट हाईवे पर दौड़े वाहन:फर्रुखाबाद के चित्रकूट डिप पर बाढ़ का पानी, 33 गांव अब भी प्रभावित


फर्रुखाबाद में बाढ़ का पानी चित्रकूट डिप तक पहुंचने के बाद बंद किए गए बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह भी वाहनों की आवाजाही जारी रही। पुलिस की रोक और बैरिकेडिंग के बावजूद दोपहिया, चारपहिया वाहन और रोडवेज बसें इस मार्ग से गुजरती रहीं। जिले के 33 गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। मंगलवार सुबह चित्रकूट डिप पर बाढ़ का पानी आने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर शाम को बैरिकेडिंग कर हाईवे पर आवागमन रोक दिया था। मौके पर पुलिस और होमगार्ड की तैनाती की गई थी। साथ ही लोगों को डबरी होकर वैकल्पिक मार्ग से जाने की सलाह दी गई थी। रोकने के बावजूद निकलते रहे वाहन बुधवार सुबह करीब 9 बजे पानी का स्तर कुछ कम होने पर कई वाहन चालक बैरिकेडिंग पार कर हाईवे से निकलते दिखाई दिए। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश चालक उनकी बात अनसुनी कर आगे बढ़ गए। पानी में रील बनाने पहुंचे युवक हाईवे पर पानी भरा होने की सूचना मिलते ही शहर के कई युवक मौके पर पहुंच गए। कुछ युवक पानी के बीच खड़े होकर फोटो खिंचवाते और रील बनाते नजर आए, जिससे सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई। पुलिस बोली- मामले की कराएंगे जांच राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि राजेपुर तिराहा, चित्रकूट डिप और जमापुर में बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है। उनके मुताबिक, संभव है कि आसपास के गांवों के लोग बाइक लेकर निकल रहे हों। मामले की जांच कराई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *