रायबरेली में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:गले पर फंदे का निशान मिले, पति पर प्रताड़ना और नशे की लत का आरोप


सलोन के कहुआ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के अंदर चारपाई पर उसका शव मिला, जिसके गले पर फंदे का निशान था। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए मृतका की पहचान राजापुर चकबीबी निवासी सजनलाल की बेटी रचना के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2019 में कहुआ निवासी अमर सिंह से हुई थी। दंपती का सात वर्षीय बेटा अयांश है परिजनों के अनुसार, घटना के बाद ससुराल पक्ष ने पहले मायके वालों को कीड़े के काटने से मौत की सूचना दी। हालांकि, बाद में फंदा लगाने से मौत की बात सामने आई, जिससे मायके पक्ष में कोहराम मच गया। मृतका की बहन आंचल ने पति अमर सिंह पर रचना के साथ आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है आंचल ने बताया कि करीब एक माह पहले भी रचना का गला दबाने का आरोप लगाया गया था। परिजनों ने पति के नशे का आदी होने की बात भी कही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संदीप कुमार राय ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *