फतेहपुर में हेड कांस्टेबल विजय कुमार एक महीने से:पुलिस तलाश में जुटी, सूचना देने वाले को 25 हजार का इनाम


फतेहपुर राधानगर थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग में तैनात मुख्य आरक्षी विजय कुमार यादव 31 दिन से लापता हैं। पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है और आमजन से मदद की अपील की है। सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर की ओर से 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा गुरुवार सुबह 8 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी की गई। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरक्षी विजय कुमार यादव (पुत्र शंभूनाथ यादव, निवासी उमराही, पोस्ट शिवगढ़ सौरांव, जनपद प्रयागराज) पुलिस लाइन फतेहपुर में तैनात थे। उनकी उम्र लगभग 39 वर्ष है। उनके संबंध में थाना राधानगर में गुमशुदगी दर्ज की गई है। विजय कुमार यादव को अंतिम बार 12 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है, जिससे वे पिछले 31 दिनों से लापता हैं। लापता आरक्षी की तलाश के लिए पुलिस ने व्यापक प्रयास किए हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने जिले के सभी थानों, चौकियों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल थाना राधानगर पुलिस को सूचित करें। जारी पोस्टर के अनुसार, विजय कुमार यादव का रंग गेहुआं, शरीर मजबूत, चेहरा लंबा और लंबाई करीब पांच फुट आठ इंच है। सूचना देने के लिए क्षेत्राधिकारी थरियांव दुर्गेश दीप के मोबाइल नंबर 9454401290 और प्रभारी निरीक्षक थाना राधानगर श्याम सुंदर श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9454403358 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *