रायबरेली में अंबेडकर प्रतिमा पर कीचड़ पोता:ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी; प्रदर्शन की चेतावनी दी


रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के बाबूरिहा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने कीचड़ और कालिख पोत दी। यह घटना बीती रात हुई, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा की दुर्दशा देखी, तो बाबा साहब के अनुयायियों और स्थानीय लोगों में गहरा रोष उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को पानी से साफ तो करवा दिया, लेकिन तत्काल कोई ठोस कानूनी कार्रवाई या आरोपियों की पहचान नहीं की गई। गांव की निवासी कमला देवी और राज रानी ने बताया कि घटना बारिश की रात में हुई, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने इसे अंजाम दिया। ग्रामीणों ने सुनवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया मामले की संवेदनशीलता और बढ़ते तनाव को देखते हुए, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) आलोक सिंह और क्षेत्राधिकारी (CO) डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी भारी बारिश के बीच घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने दोषियों को जल्द चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *