नोएडा से 37 वर्षीय युवक लापता:परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार, कासगंज का रहने वाला था


नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र से कासगंज निवासी एक 37 वर्षीय युवक लापता हो गया है। युवक के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस से उसकी तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कासगंज निवासी सतेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई विकास कुमार नोएडा के गेजा, गली नंबर-14, थाना फेस-2 क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। सतेन्द्र के अनुसार, विकास 21 अगस्त 2026 की शाम करीब 4:30 बजे से अचानक लापता है। पुलिस को दी गुमशुदगी की तहरीर काफी समय बीतने के बाद जब विकास वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने विकास को आसपास के इलाकों के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने थाना फेस-2 पुलिस से संपर्क कर गुमशुदगी की तहरीर दी। परिजनों के मुताबिक, विकास की उम्र लगभग 37 वर्ष है। उसकी लंबाई करीब 5.4 फुट और रंग गेहुंआ है। लापता होने के समय उसने गेरुआ रंग की हाफ टी-शर्ट और सादी पैंट पहन रखी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की तलाश जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *