![]()
बिजनौर जिले में सांप मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को शहर की महादेवपुरम कॉलोनी के एक मंदिर में जहरीला रसल वाइपर मिला। वहीं, उलेढ़ा गांव में एक किसान के खेत में करीब 14 फीट लंबा अजगर दिखा। दोनों जगह सांप मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने मशक्कत के बाद दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़ा और उन्हें जंगल में छोड़ दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि अजगर को पकड़ने में करीब चार घंटे लगे। यह अजगर काफी वजनदार था और उसने एक बछड़े को खा लिया था। मंदिर में मिला रसल वाइपर भी जहरीली प्रजाति का और अच्छी उम्र का था। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर सके।
Source link
मंदिर से रसल वाइपर,खेत से 14 फीट का अजगर मिला:वन विभाग ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को रेस्क्यू किया