![]()
लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) इलाके में एक युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। बन्नौर गांव जाने वाली सड़क किनारे खाली प्लॉट में यह शव मिला। शुक्रवार रात करीब 10 बजे रितेश यादव नाम के ब्लड कलेक्शन करने वाले युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार सुबह मृतक के बड़े भाई रोहित यादव ने इसे हत्या बताते हुए आरोप लगाए। उन्होंने घटना पर शक जताया और मामले की सही जांच की मांग की। हालांकि, हत्या के इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। बीकेटी थाना प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला सड़क हादसे का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
Source link
खाली प्लॉट में खून से लथपथ मिला युवक का शव:लखनऊ में भाई ने हत्या की आशंका जताई, ब्लड कलेक्शन का काम करता था