![]()
रामपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट से जुड़े करीब 28 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए हैं। मंगलवार दोपहर मुरादाबाद स्थित सुशीला बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट में इन्सीनेटर के माध्यम से यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के अनुसार, जनपद रामपुर में 1 मार्च 2026 से ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान जारी है। मंगलवार को एनडीपीएस एक्ट के कुल 25 मामलों से संबंधित नशीले पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया। नष्ट किए गए कुल 27.958 किलोग्राम मादक पदार्थों में 5.652 किलोग्राम चरस, 21.400 किलोग्राम डोडा चूर्ण और 0.908 किलोग्राम अन्य पदार्थ शामिल थे। एनडीपीएस मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशों और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई। जिलास्तरीय कमेटी की निगरानी में मुरादाबाद प्लांट में इन्सीनेटर के जरिए सभी मादक पदार्थों का निस्तारण सुनिश्चित किया गया। रामपुर पुलिस ने संबंधित मामलों में न्यायालय से विनष्टीकरण के आदेश प्राप्त किए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान का उद्देश्य जब्त मादक पदार्थों का समयबद्ध निस्तारण कर अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और एनडीपीएस मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
रामपुर में ऑपरेशन दहन के तहत 28 किलो नशा नष्ट:पुलिस ने एनडीपीएस के 25 मामलों से जुड़े मादक पदार्थ मुरादाबाद प्लांट में नष्ट किए