रविवार को औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली शटडाउन:कानपुर में 2 से 8 घंटे तक रहेगी कटौती, तारों के पास पेड़ों की छंटाई और जम्परिंग को होगा कार्य


कानपुर में रविवार को औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में 2 घंटे से लेकर 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार, कर्मचारियों द्वारा तारों के पास से गुजर रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई और जंपरिंग का कार्य किया जाएगा, ताकि भविष्य में फॉल्ट की समस्या कम हो सके।
शहर के दादा नगर, पालिमर और महाबलीपुरम जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में यह कार्य किया जाएगा। इसके चलते दबौली वेस्ट, शोभन मकराना और नौरैया खेड़ा बी ब्लॉक में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने बताया कि इस काम के लिए 30 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। रविवार की छुट्टी के चलते औधोगिक क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है, ताकि कार्य दिवसों में औद्योगिक इकाइयों की बिजली सप्लाई सुचारू रूप से जारी रह सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *