![]()
अंबेडकरनगर के कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र से लापता हुए 12 वर्षीय बालक दिव्यांश को पुलिस ने रविवार शाम करीब चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बालक के गायब होने की सूचना पुलिस को शाम करीब 4 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और आसपास के इलाकों में बालक की तलाश शुरू कर दी। बालक के लापता होने के मामले में कोतवाली अकबरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 509/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश तेज कर दी। जमुनीपुर बाजार में होने की मिली सूचना उपनिरीक्षक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महेंद्र सोनी की टीम ने आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर लगातार खोजबीन की। पुलिस को मिले सुराग के आधार पर दिव्यांश के जमुनीपुर बाजार में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दिव्यांश वर्मा पुत्र सुनील कुमार वर्मा, उम्र करीब 12 वर्ष, निवासी ग्राम रम्मनपुर चंदनपारा, थाना कोतवाली अकबरपुर को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के मिलने पर परिजनों ने ली राहत की सांस बालक के सकुशल मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस की ओर से महज चार घंटे में नाबालिग को सकुशल बरामद करने की कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। कोतवाल अकबरपुर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
अंबेडकरनगर में लापता बालक 4 घंटे में मिला:जमुनीपुर बाजार से पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस