रक्षाबंधन पर आगरा क्षेत्र में चलेंगी अतिरिक्त बसें:लोकल में 25% फेरे बढ़ेंगे, दिल्ली के लिए 50 और जयपुर के लिए 75 अतिरिक्त बसें चलेंगी


आगरा में रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम के आगरा क्षेत्र ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाई-बहन के पवित्र पर्व को देखते हुए 26 से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके तहत दिल्ली मार्ग पर 50 अतिरिक्त बसें और जयपुर मार्ग पर 25 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा,स्थानीय बसों के फेरे बढ़ाकर सेवा में औसतन 25% की वृद्धि की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों और बस स्टैंडों पर साफ-सफाई की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करने वाले कार्मिकों के साथ ही चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व प्रोत्साहन अवधि 26से 31 अगस्त तक निर्धारित की गई है। इस दौरान मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त बसों के संचालन और स्थानीय रूटों पर फेरे बढ़ाने के साथ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बसों की नियमित सफाई के अलावा बस स्टेशनों पर भी साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि परिवहन निगम आगरा क्षेत्र यात्रियों को सुखद, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आवश्यकतानुसार बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *