![]()
आगरा में शनिवार सुबह से धूप निकल रही है। हवा भी शांत है। हालांकि तड़के हल्की सी ठंडक का अहसास रहा। मौसम में बदलाव की वजह से अब सुबह के समय गर्मी महसूस नहीं हो रही। दिन में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि बीच-बीच में कुछ देर के लिए बादल जरूर छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मानसून में 1% बारिश कम
इस मानसून में बादल आगरा से रूठे रहे हैं। पूरे 4 महीने में कुछ ही दिन झमाझम बारिश हुई है, बाकी दिन सूखे ही निकले हैं। इसी का नतीजा है कि इस मानसून में आगरा में सामान्य 1% कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अब तक 530.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 527.2 मिमी बारिश हो चुकी है। यानि सामान्य से 3.1 मिमी बारिश कम हुई है।
वहीं, पिछले 24 घंटों में जिले में शून्य फीसद बारिश दर्ज की गई है। दिन का तापमान और बढ़ा
पिछले 5 दिन से लगातार निकल रही धूप का असर तापमान पर भी पड़ा है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है।
जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
Source link
आगरा में सुबह से धूप, दिन में साफ रहेगा मौसम:8 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं, तापमान में बढ़ोत्तरी