Hingoli School Repair Starts After Abhijeet Deepke Video & CCTV Expose

मुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपेक 15 अगस्त को अपने गांव पहुंचे थे।  - Dainik Bhaskar

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपेक 15 अगस्त को अपने गांव पहुंचे थे।

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के गांव के सरकारी स्कूल में मरम्मत का काम शुरू हो गया है।

यह काम दीपके द्वारा स्कूल का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं की कमी उजागर करने के दो दिन बाद शुरू हुआ।

दरअसल, दीपके ने 15 अगस्त को संतुक पिंपरी गांव के जिला परिषद स्कूल का दौरा किया था। वे अपनी पार्टी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करने वहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर का वीडियो बनाकर क्लासरूम की टूटी खिड़कियां और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव को उजागर किया था।

अभिजीत दीपके ने शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार की अनदेखी की वजह से गरीब छात्रों को नुकसान हो रहा है, और उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सीमा लगाने की मांग की।

पंचायत ने शुरू कराया मरम्मत का काम

दीपके के दौरे के तुरंत बाद स्थानीय ग्राम पंचायत सक्रिय हुई और सरकारी स्कूल में मरम्मत का काम शुरू करने का आदेश दिया।

संतुक पिंपरी के सरपंच विजय पुरी ने मीडिया से कहा, “ दीपके स्कूल आए और उन्होंने यहां की सुविधाएं देखीं। उनके बताए इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कमियों पर हमने काम शुरू कर दिया है।”

उन्होंने बताया, “क्षतिग्रस्त खिड़कियां बदली जा रही हैं और खराब CCTV कैमरों को भी बदला जा रहा है। नई खिड़कियों के फ्रेम लगाए जा रहे हैं।”

सरपंच विजय पुरी ने ये भी कहा कि स्कूल के टॉयलेट में पानी की कमी की समस्या भी थी। उन्होंने बताया, “हमने वॉशरूम में चौबीसों घंटे पानी की सप्लाई की व्यवस्था कर दी है।”

खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.