![]()
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन शोषण मामले की सुनवाई जारी है। आज मंगलवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपनी अंतिम दलीलें पूरी कीं। उन्होंने सभी आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी पंवार की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान, बृजभूषण शरण सिंह और उनके अधिवक्ता ने अपनी बहस पूरी की। बृजभूषण ने कोर्ट में कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं और वह निर्दोष हैं। इस मामले में अगली सुनवाई कल 1 जुलाई को होगी, जिसमें शिकायतकर्ता पहलवानों की ओर से अंतिम दलीलें रखी जाएंगी। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी इस दौरान कोर्ट में मौजूद रहेंगे। यदि शिकायतकर्ता पहलवानों की अंतिम दलीलें पूरी हो जाती हैं, तो जुलाई के पहले सप्ताह में कोर्ट द्वारा इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा जा सकता है। दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट का अंतिम फैसला जुलाई माह में ही आने की संभावना है। कल सोमवार को भी इस पूरे मामले को लेकर के सुनवाई हुई थी जहां पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व सचिव भारतीय कुश्ती संघ के सचिव विनोद तोमर भी पेश हुए थे। विनोद तोमर की भी कोर्ट में सारी अंतिम दलीलें पूरी हो गई है अब सिर्फ शिकायतकर्ताओं की दलीलें पूरी होनी है।
दैनिक भास्कर संवाददाता से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “मैं शुरू से कह रहा हूं कि मैं निर्दोष हूं। आज फिर मैंने कोर्ट में यही बात दोहराई। मुझे उम्मीद है कि फैसला जुलाई में ही आ जाएगा।” मैं काफी दिनों से इस पूरे मामले को लेकर के झेल रहा हूं लगातार में सुनवाई प्रक्रिया में शामिल हो रहा हूं यह मामला बहुत पहले खत्म हो जाता लेकिन कुछ लोगों ने परेशान करने के लिए कोर्ट में समय से बयान नहीं दिया। लेकिन अब वह समय दूर नहीं है जब पूरे देश के सामने सच्चाई आएगी और कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाएगा।
Source link
यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह की अंतिम दलीलें पूरी:बृजभूषण ने कहा- मैं निर्दोष हूं,कल पहलवानों की तरफ से रखी जाएगी आखरी दलील