मथुरा में आरएसएस और भाजपा का मंथन:2 दिवसीय होगी चिंतन बैठक, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी होंगे शामिल


2027 में उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा महा मंथन करने जा रही है। भगवान कृष्ण की नगरी में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े पदाधिकारियों के साथ 2 दिन तक बैठक करेंगे। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा महामंत्री संगठन B L संतोष शामिल होंगे। यह बैठक कहां होगी इसको लेकर स्थान अभी तय नहीं किया गया है। 3-4 अक्टूबर को भाजपा का महामंथन उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसके लिए 3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय बड़ी संगठनात्मक बैठक होने जा रही है। इस बैठक में भाजपा और आरएसएस के पदाधिकारी शामिल होंगे। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से कुछ पदाधिकारी मंगलवार को ही मथुरा पहुंच जाएंगे। वहीं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी जल्द बैठक का स्थान तय करने के लिए मथुरा आ सकते हैं। प्रमुख मुद्दों पर हो सकती है चर्चा बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के फीडबैक और क्षेत्रवार संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही अन्य वर्तमान में चल रहे मुद्दों से कैसे निपटा जाए इसके लिए भी मंथन किया जा सकता है। मथुरा में होने वाली बैठक को ब्रज क्षेत्र के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जरिए भाजपा दिल्ली,हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड को साधने का प्रयास करेगी। भाजपा नेतृत्व की ओर से प्रदेश में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर पर संगठन की तैयारियों की समीक्षा लगातार की जा रही है। बैठक में मिशन-2027 के लिए संगठन की कार्ययोजना, चुनावी तैयारियों और जमीनी फीडबैक पर प्रमुखता से मंथन होने की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश पदाधिकारियों के बीच समन्वय को लेकर भी चर्चा हो सकती है। यह रहेंगे मौजूद मथुरा में होने वाली इस दो दिवसीय बैठक पर पार्टी संगठन के साथ-साथ स्थानीय राजनीतिक हलकों की भी नजर रहेगी। बैठक में बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, आर एस एस के अरुण कुमार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। स्थान का नहीं हुआ चयन RSS और BJP की होने वाली चिंतन बैठक को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सूत्र बताते हैं कि बैठक के स्थान को लेकर अभी मंथन चल रहा है। बैठक वृंदावन,गोवर्धन या परखम स्थित कामधेनु गौ अनुसंधान केंद्र पर हो सकती है। लेकिन सबसे ज्यादा संभावना वृंदावन की जताई जा रही है। यहां बताया जा रहा है कि 2 स्थान देखे गए हैं। इनमें से एक स्थान को एक दो दिन के अंदर फाइनल किया जा सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *