निहंग के अश्लील फोटो को लेकर वीडियो जारी कर सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना ने आपत्ति जताई है।
निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। एक निहंग के पास्ट के फोटो रिलीज कर तुमने बहुत गंदी हरकत की है।
.
परवाना ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर विक्की थॉमस को चेतावनी दी है- तुम जहां भी मिलोगे, तुम्हें वहीं जवाब दिया जाएगा। तुम्हें बताया जाएगा कि पंजाब के लोगों के साथ धोखा करने का अंजाम क्या होता है।
बता दें कि बीते रविवार को निहंग विक्की सिंह थॉमस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उत्तराखंड से निहंगों और पुलिस के बीच का मसला सुलझाकर लौटे निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक तस्वीरों को दिखाया गया था। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सोमवार को जसदीप सिंह ने माफी भी मांगी।

विक्की सिंह थॉमस ने निहंग जसदीप सिंह के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में दिखाए थे। – फाइल फोटो
परवाना ने वीडियो जारी कर ये बातें कहीं…
- उत्तराखंड जाने के समय कोई आगे नहीं आया: वीडियो में परवाना ने कहा- सोहाना साहिब में एक घटना हुई और यह घटना जसदीप निहंग सिंह से जुड़ी हुई है। सबसे पहले तो मैं कहना चाहता हूं कि जब उत्तराखंड जाने का समय आया था, तब किसी ने कदम आगे नहीं बढ़ाया। उस समय सिर्फ इन दो-चार नौजवानों ने बाबा बलबीर सिंह के आशीर्वाद से बाबा मेजर सिंह जी बुड्ढा दल के फौजां सिंहों और भाई अमृतपाल सिंह मेहरों की टीम के साथ मिलकर यह काम किया।
- निहंगों की जीत की चर्चा ही नहीं हो रही: परवाना ने कहा- ये लोग वहां गए, प्रशासन से मिले, बातचीत की और उत्तराखंड में प्रशासन, सरकार और वहां के दोषियों को कड़ा संदेश देकर निहंग सिंह फौजें लौटीं। उन्होंने जीत हासिल की, लेकिन आज उस जीत की चर्चा नहीं हो रही, उस उपलब्धि की बात नहीं हो रही, खालसे के जौहर और गौरव की बात कहीं नहीं की जा रही। बात किसकी हो रही है? उस व्यक्ति विक्की थॉमस की, जो सिंह शब्द का इस्तेमाल करता है।
- विक्की, तुम्हें पहले भी भगाया जा चुका: परवाना कहते हैं- मैं तुम्हें साफ-साफ कहना चाहता हूं कि एक बार तुम्हें यहां से भगाया जा चुका है, लेकिन अब तुम्हारे लक्षण फिर वैसे ही दिखाई दे रहे हैं। तुम पंथ के भी नहीं हो सकते और पंजाब के भी नहीं हो सकते। तुमने उस घटना का जिक्र किया। चलो, वह उसका अतीत था।

- तुम शराब की बोतलें रखकर केक काटते थे: बरजिंदर सिंह ने कहा- तुम्हारे पिता के जन्मदिन की वीडियो चल रही है, जिसमें शराब की बोतलें रखकर तुम केक काट रहे हो। फिर हम तुम्हें बताएंगे कि बाना कैसे उतरवाया जाता है? तुम्हें यह भी बताएंगे कि किसी सिंह की ओर उंगली कैसे नहीं उठाई जाती? जसदीप सिंह की जो गलती है, उसकी सजा उसे पंथ देगा, निहंग सिंह पातशाह देंगे।
- जसदीप को सजा मिलेगी: परवाना बोले- मैं पहले ही कह चुका हूं कि वह पेश हो चुका है। अगर फिर भी किसी को लगता है, तो वह पांच प्यारों के सामने पेश होगा और जो भी सजा दी जाएगी, उसे स्वीकार करेगा। उसका जो भी कुरहित है, उसकी सजा उसे जरूर मिलेगी। लेकिन इस व्यक्ति ने उत्तराखंड वालों को मौका दे दिया और एक व्यक्ति की गलती के कारण पूरे निहंग सिंह फौजों की आलोचना हो रही है। मीडिया निहंग सिंहों की जय-जयकार नहीं दिखा रहा, सिर्फ उसी मुद्दे को उठा रहा है।
- विक्की ने निहंगों को बदनाम किया: सिख प्रचारक ने कहा- यह किसकी करतूत है? यह सिर्फ तुम्हारी करतूत है, विक्की। तुमने वाहवाही लूटने के लिए उस सिंह को बदनाम किया, जिसने इतना बड़ा काम किया था। सिर्फ उसे नहीं, बल्कि उन सभी निहंग सिंह जत्थेबंदियों को बदनाम किया, जिन्होंने इतनी मेहनत से काम किया। अगर इस गलती के कारण तुम किसी का बाना उतरवाने की बात कर रहे हो, तो फिर अपने बारे में भी सोचो।

- तुमने किन्नर को शादी कर छोड़ा: परवाना बोले- इसने (विक्की थॉमस) एक किन्नर से विवाह किया और फिर उसे छोड़ दिया। हम किन्नरों का सम्मान करते हैं। वे हमारे घरों में खुशियों के मौके पर आते हैं और हम उनका आदर करते हैं, लेकिन तुमने उसके साथ क्या सम्मान किया? क्या तुम लोगों को मर्यादा सिखाओगे? क्या तुम लोगों को कहोगे कि बाना उतारो, दुमाला उतारो? तुम्हारी इतनी औकात है?
- जहां मिलोगे, वहीं जवाब देंगे तुम्हें: सिख प्रचारक ने कहा- अब तैयार हो जाओ। जहां गुरु साहिब की कृपा होगी, वहीं तुम्हें जवाब दिया जाएगा। पहले भी तुम्हें समझाने की कोशिश की गई थी। मैंने जगजीत सिंह से भी कहा था कि कोई बात नहीं, मामला खत्म कर देते हैं, हमारा इससे कोई निजी झगड़ा नहीं है। तुम्हें संदेश भी पहुंचा दिया गया था, लेकिन अब तुम्हें बताया जाएगा कि पंजाब के लोगों के साथ धोखा करने का अंजाम क्या होता है।
विक्की थॉमस और जसदीप सिंह के बीच का विवाद संक्षेप में…
विक्की थॉमस और निहंग जसदीप सिंह के बीच विवाद धार्मिक अमर्यादा और आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लीक करने के बाद शुरू हुआ। यह मामला तब गरमाया जब बीते रविवार को जसदीप सिंह उत्तराखंड में चल रहे विवाद को सुलझाकर पंजाब लौटे।
निहंग विक्की थॉमस सिंह ने सोशल मीडिया पर करीब 11 मिनट का एक वीडियो और कुछ बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कीं। उनका दावा है कि इन तस्वीरों में जसदीप सिंह एक अन्य निहंग युवक के साथ समलैंगिक स्थिति में हैं। विक्की थॉमस ने एक वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भी जारी की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि जसदीप सिंह ने अपनी इस गलती को स्वीकार किया है और कहा कि उस वक्त वह नशे की हालत में थे।
विक्की थॉमस ने जसदीप पर सिखी बाने की आड़ में गलत काम करने का आरोप लगाया और उनसे माफी मांगते हुए गुरु महाराज के 5 ककार त्यागने को कहा। इसके बाद जसदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर संगत से माफी मांगते हुए कहा कि वह जल्द ही श्री अकाल तख्त साहिब और पंज प्यारों के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे और जो भी सजा मिलेगी उसे स्वीकार करेंगे।



॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
उत्तराखंड से पंजाब लौटे निहंग की आपत्तिजनक PHOTOS लीक: दूसरे निहंग के साथ दिख रहे जसदीप; विक्की थॉमस ने VIDEO शेयर किया

मोहाली के ऐतिहासिक सोहाना साहिब गुरुद्वारे में रविवार को जिस निहंग जसदीप सिंह पर हमले की कोशिश हुई, उसी निहंग के कुछ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर लीक हुए हैं। ये फोटो निहंग विक्की थॉमस सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किए। (पढ़ें पूरी खबर)