![]()
आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में शनिवार सुबह 7 बजे एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान सपना (25) पत्नी सुमित कुमार के रूप में हुई है। उसका पति सुमित कुमार एक ड्राइवर है, जो आगरा में ओला-उबेर में अपनी निजी गाड़ी चलाता है। सपना की शादी 8 दिसंबर 2024 को हुई थी। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले सपना ने एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन जन्म के दो-तीन दिन बाद ही नवजात की मौत हो गई थी। परिवार के लोगो ने ससुराली जनों पर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब 7 बजे मिली। सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग, जो फिरोजाबाद के डोरी, बछगांव के रहने वाले हैं, लगभग 10 बजे ससुराल पहुंचे। इस दौरान गांव और क्षेत्र के सैकड़ों लोग भी मौके पर जमा हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने न्याय की मांग की।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक बरहन ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link