![]()
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का जुल्म और अत्याचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। कानून व्यवस्था का राज यहां खत्म हो गया है। इसका खामियाजा अब प्रदेश की प्रतिभाओं को भुगतना पड़ रहा है। श्याम लाल पाल यहां दौराला के चिरौड़ी गांव में नेशनल खिलाड़ी अनुष्का पाल के परिवार से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनुष्का पाल के रूप में देश ने एक बड़ी खेल प्रतिभा को खो दिया है। जेलचुंगी स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुष्का पाल ने मेरठ जिले का नाम केवल प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में रोशन करने का काम किया। वह इस ख्याति को विश्व में फैलाने का काम करती, उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। शव को बोरे में बांधकर नाले में फेंक दिया गया। जिले का गूंगा-बहरा प्रशासन और प्रदेश की भाजपा सरकार उस बच्ची को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। समाजवादी पार्टी उस बच्ची को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है। जरूरत पड़ी तो इसके लिए जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। 50 लाख की मदद, सरकारी नौकरी मिले
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुष्का के परिवार को उम्मीद थी कि वह भविष्य में अपने परिवार को उठाने का काम करेगी। अब जब वह नहीं है तो सरकार का दायित्व है, परिवार का सहारा बने। उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और परिवार को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। सरकार की अनदेखी पर जताया रोष
श्याम लाल पाल ने कहा कि अनुष्का का परिवार गहरे सदमे में है। मां बिलख बिलख कर रो रही है। कितने दिन बीत चुके हैं लेकिन ना तो शासन और ना ही प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। कोई इस परिवार के आंसू पूछने नहीं पहुंचा। हमदर्दी की बात तो दूर रही। जनता की उम्मीदों पर फिर गया पानी
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चंदौली जनपद में गार्गी पटेल के साथ भारतीय जनता पार्टी के पाले हुए गुंडे उसकी चोटी खींचकर पीटते हैं। गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की बेटी के साथ सामंतवादियों ने दुष्कर्म कर नदी किनारे फेंक दिया। यही हाल हरदोई जनपद की बेटी के साथ भी हुआ। विश्वकर्मा समाज का बेटा चित्रकूट में मारा गया। प्रजापति समाज का बेटा इलाहाबाद (प्रयागराज) में मारा गया। कहीं गुर्जर तो कहीं जाट समाज आज हाशिए पर हैं, जिन्होंने बड़ी उम्मीद के साथ सरकार को बनाया था। यही अब सबक सिखाने को तैयार हैं। बदला लेने के लिए तैयार हैं देश के कॉकरोच
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्याम लाल पाल ने कहा कि कॉकरोच कहकर युवाओं को अपमानित किया गया है। अब वही कॉकरोच 2027 के चुनावों में भाजपा की इस सामंतवादी सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। युवाओं, महिलाओं को इस सरकार ने छलने का काम किया है। यह वर्ग समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद की नजर से देख रहा है और आगामी विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव को जिताकर प्रदेश की कुर्सी पर बैठाने के लिए तैयार है।
Source link
यूपी में कानून का राज खत्म, गुंडाराज चरम पर:सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सरकार को घेरा, बोले- जनता बदलाव को तैयार