LIC कर्मचारी ने ई-रिक्शा चालक की दाढ़ी खींची, VIDEO:अमरोहा में मारपीट का वीडियो आया सामने, ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर हुआ विवाद


अमरोहा में एक LIC कर्मचारी ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की और उसकी दाढ़ी पकड़कर खींच दी। यह घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे बंबूगढ़ चौराहे पर हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है। जानकारी के अनुसार, रामडोल शोभायात्रा के कारण बंबूगढ़ चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक को आगे जाने से रोका गया, जिस पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और LIC कर्मचारी ने चालक से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कर्मचारी ने चालक की दाढ़ी खींची और उसके साथ बदसलूकी की। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने किसी तरह चालक को आरोपी से बचाया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।
इस घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक जगह पर हुई इस मारपीट और बदसलूकी के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।यह पूरा मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बंबूगढ़ चौराहे का है। वीडियो सामने आने के बाद लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *