यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में 2075 अभ्यर्थी अनुपस्थित:अभ्यर्थियों ने कहा- जीके और रीजनिंग ने किया परेशान, गणित रहा आसान


अयोध्या में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा दो पालियों में परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 8197 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 2075 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। अयोध्या मंडलायुक्त राजेश कुमार उप महानिरीक्षक सोमेन वर्मा, जिलाधिकारी शशांक तिवारी, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। अधिकांश अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर का स्तर सामान्य रहा और अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप पूछे गए। हालांकि सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के कुछ सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि परीक्षा अच्छी रही, लेकिन सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न कठिन थे। दूसरी अभ्यर्थी ने कहा कि गणित और हिंदी के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। वहीं एक अन्य अभ्यर्थी के अनुसार समय प्रबंधन महत्वपूर्ण रहा और जिन्होंने नियमित तैयारी की थी, उनके लिए पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। परीक्षा देकर बाहर निकले एक अभ्यर्थी ने बताया कि रीजनिंग सेक्शन में कुछ प्रश्न सोचने पर मजबूर करने वाले थे, जबकि गणित का स्तर अपेक्षाकृत सरल था। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष जताया। अब अभ्यर्थियों की निगाहें आगामी पालियों की परीक्षा और परिणाम पर टिकी हुई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *