मूलगंज पुलिस ने पकड़ा 5.80 कुंतल पटाखा, दुकानदार अरेस्ट:दीपावली में बेचने के लिए उन्नाव से खरीदकर लाया था, रोटी वाली गली में स्टॉक रखा था


कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के दौरान 14 लोगों की मौत बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार से अवैध पटाखा भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। जिसके तहत मूलगंज पुलिस ने एक गोदाम में छापा मारकर करीब 5.80 कुंतल पटाखा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू की। मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि अवैध पटाखा का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को रोटी वाली गली निवासी मो. सुफियान के गोदाम में छापेमारी की गई। इस दौरान गोदाम से 5.80 कुंतल से अधिक पटाखा बरामद किया गया। जिसके बाद सुफियान को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह उन्नाव से पटाखा खरीदकर दीपावली के त्यौहार पर बेचने के लिए लाया था। जिसके बाद पटाखा बचने पर उसने गोदाम रख दिया था। फिलहाल मौके से रिंग कैप, वन्डर थ्रो, रेड क्रैकर, रोलिंग कैप, ओरिजनल पॉप-पॉप, विशाल कलर रेड क्रैकर, ओरिजनल मैजिक शॉट, विशाल कलर स्पार्कल, वाल गेट, रोल कैप आदि पटाखे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ अवैध पटाखा भंडारण का मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *