![]()
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण और उद्योग मंत्री चिराग पासवान सोमवार की देर शाम वृंदावन पहुंचे। परिवार के साथ वृंदावन आए चिराग पासवान ने अपने दौरे को गोपनीय रखा। वह बांके बिहारी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लिया। करीब 20 मिनट तक मंदिर में रहने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान चिराग पासवान और उनका परिवार पूरी तरह भक्ति में डूबा नजर आया। वृंदावन दौरे को रखा गोपनीय लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) के नेता चिराग पासवान सोमवार की देर शाम अचानक परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे। धार्मिक यात्रा पर आए चिराग पासवान ने अपने वृंदावन दौरे को बेहद गोपनीय रखा। इस दौरान स्थानीय प्रशासन को भी आने से कुछ देर पहले ही सूचना दी गई। आनन फानन में स्थानीय पुलिस उनको रिसीव करने पहुंची और सुरक्षा के बीच बांके बिहारी मंदिर ले गई। 20 मिनट तक मंदिर में रहे बांके बिहारी मंदिर पहुंचे चिराग पासवान उनकी मां रीना पासवान और बहन आशा पासवान ने गर्भ गृह में विराजमान भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। मंदिर पहुंचे चिराग पासवान और उनके परिवार को सेवायत मयंक गोस्वामी ने पूजा अर्चना कराई। चिराग पासवान और उनका परिवार बांके बिहारी मंदिर में करीब 20 मिनट तक रहा। पूरा परिवार भक्ति भाव से भगवान बांके बिहारी जी को निहारता रहा। सेवायत ने भेंट किए मोर पंख बांके बिहारी मंदिर पहुंचे चिराग पासवान ने देहरी पर इत्र लगाया। इसके बाद सेवायत मयंक गोस्वामी ने उनको भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र,प्रसाद और मोर पंख भेंट किए। वहीं आशीष गोस्वामी ने उनको भगवान का प्रसादी बीड़ा दिया। भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद चिराग पासवान और उनका परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
Source link
चिराग पासवान पहुंचे बांके बिहारी की शरण में:परिवार के साथ किए दर्शन, सेवायतों ने कराई पूजा