![]()
लखनऊ में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिंह ने कार्यकारिणी के अगले विस्तार में प्रीती सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी। इसी क्रम में स्पोर्ट्स मैन ट्रेनर आशीष कुमार को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार, राष्ट्रीय सलाहकार सुनील कुमार लोधी, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ हरिओम विश्वकर्मा सहित दर्जनों साथीगण उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। मोनी सिंह ने कहा कि युवा की शक्ति ही देश के विकास की असली ताकत है और संगठन का लक्ष्य युवाओं को सही दिशा देकर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करना है।
Source link
युवा जनशक्त संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार:लखनऊ में नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया