![]()
शुक्रवार सुबह मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है, लेकिन इसके साथ चल रही हवाओं के कारण गर्मी का असर अधिक महसूस नहीं हो रहा। आसमान में बादलों की आवाजाही भी बनी हुई है, जिससे दिन में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को भी रुक-रुक कर कुछ जगह बारिश हुई थी। शाम को चली ठंडी हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया। लगातार बारिश से कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम में नमी बनी रही और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लगातार बारिश का सकारात्मक असर हवा की गुणवत्ता पर भी देखने को मिला। शहर के अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 100 से नीचे दर्ज किया गया, जिससे प्रदूषण का स्तर काफी कम रहा। बारिश से वातावरण साफ हुआ और लोगों को ताजी हवा का एहसास हुआ। वहीं खेतों में पर्याप्त नमी खरीफ फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से नमी बनी रह सकती है।
Source link
मेरठ में शुक्रवार सुबह खिली धूप:हवाओं से मौसम सुहाना, अगले दो दिन भी बारिश के आसार