![]()
मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर गुरुवार रात एक हादसा हो गया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सामने दो बाइकों की तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक बेकाबू होकर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इस हादसे में छह साल के बच्चे और एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। गांव खेड़की पट्टी स्थित गढ़ रोड पर दो बाइक सवार एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रहा एक ट्रैक्टर उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस को खबर दी। इसी बीच, ट्रैक्टर चालक रॉबिन, जो बीटा, थाना इंचौली का रहने वाला है, उसने 108 एंबुलेंस को फोन करके घटना की जानकारी दी। एंबुलेंस पहुंचने के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। खबर मिलते ही मऊखास चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मऊखास चौकी के हल्का प्रभारी अर्पित गौतम ने बताया कि सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों ने घायलों की हालत देखकर उनका इलाज शुरू कर दिया है। ट्रैक्टर चालक रॉबिन ने पुलिस द्वारा उसे मौके पर रोकने पर सवाल उठाए। उसका कहना है कि इस हादसे में उसकी कोई गलती नहीं थी। उसने बताया कि हादसे के बाद उसने ही एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घायलों में मेघराजपुर निवासी अश्वनी भी शामिल है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बाकी घायलों की पहचान की अभी तक कोई सरकारी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद हादसे की जांच की जाएगी और जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर नियमों के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मेरठ में ओवरटेक करते दो बाइकों की टक्कर:ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार, बच्चे-महिला समेत 4 घायल