![]()
बाराबंकी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाराबंकी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना, कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना रहा। मंदिरों और बाजारों में बढ़ाई निगरानी जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों और बाजारों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। गश्त के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने की शांति की अपील पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मो. आफताब आलम और क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से जन्माष्टमी का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। शहर में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से लोगों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा दिलाया गया।
Source link
जन्माष्टमी को लेकर बाराबंकी में पुलिस अलर्ट:एसपी ने शहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा