मेरठ में उमस के साथ 35 डिग्री पहुंचा तापमान:दो दिन बाद बारिश की संभावना, दोपहर में घर से न निकलने की सलाह दे रहे डॉक्टर


मेरठ में रविवार की भी सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धमप निकली। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण बीते दिन की अपेक्षा में लोगों को गर्मी का अहसास होता दिखाई दे रहा है। हालांकि हवा की गति कम रहने से उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। सुबह के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रही, लेकिन धूप तेज होने के साथ ही गर्मी का असर भी बढ़ने लगा जिसका असर सड़कों पर भी दिखा। मौसम विभाग के अनुसार आज मेरठ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं हवा की गति करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है जो बीते दिन की अपेक्षा में कम है। इसके कारण उमस का असर भी बढ़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग की और से एक राहत भरा पूर्वानुमान आया है जिसके अनुसार फिर से सक्रिय हो रहे पश्चिम विश्रोभ के चलते आने वाली 12 से 14 मई तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। यह बारिश न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत दिलाएगी बल्कि किसानों की फसलों के लिए भी लाभकारी साबित होगी। पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ी बढ़ती गर्मी का असर बाजारों में खाने- पीने की दुकानों पर भी देखा जा रहा है। जहां एक और तले भुने खाने की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम हो रही है तो वहीं दूसरी और ठंडे पेय पदार्थ जैसे कोल्ड ड्रिंक, शिकंजी और जूस की दुकानों पर ग्राहकों कीसंख्या बढ़ी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *